यह उत्तर भारत का प्रमुख तीर्थ स्थल है, जो शूकरक्षेत्र के रूप में विख्यात है। शूकरक्षेत्र उत्तर प्रदेश में कासगंज से 15 किमी० दूर है। इस तीर्थ का पौराणिक नाम ‘ऊखल तीर्थ’ है। प्राचीन समय में सोरों शूकरक्षेत्र को “सोरेय्य” नाम से भी जाना जाता था। सोरों शूकरक्षेत्र के प्राचीन नाम “सोरेय्य” का उल्लेख पाली साहित्य में भी है।
सोरों सूकरक्षेत्र में प्रत्येक अमावस्या, सोमवती अमावस्या, पूर्णिमा, रामनवमी, मोक्षदा एकादशी आदि अवसरों पर तीर्थयात्रियों का बड़ी संख्या में आवागमन होता है और गंगा में स्नान कर पुण्य प्राप्त करते हैं। यहाँ अस्थि विसर्जन का विशेष महत्त्व है। यहाँ स्थित कुण्ड में विसर्जित की गईं अस्थियाँ तीन दिन के अन्त में रेणुरूप धारण कर लेती हैं। यह महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि है। सोरों सूकरक्षेत्र के तीर्थपुरोहित जगत-विख्यात हैं। इनके पास प्रत्येक परिवार के पूर्वजों का इतिहास हैं।
सोरों, जनपद कासगंज, उत्तर प्रदेश में एक नगर पालिका परिषद है। सोरों कुल 25 वार्डों का नगर है जिसमे सभासद के लिए चुनाव हर 5 साल आयोजित किये जाते हैं | सोरों नगर पालिका परिषद में जनगणना 2011 के अनुसार कुल आबादी 27468 है जिनमें से 14658 पुरुष जबकि 12810 महिला है |
0-6 साल की उम्र के बच्चों की जनसंख्या 4263 है जो सोरों (एनपीपी) की कुल जनसंख्या का 15.52% है। सोरों नगर पालिका परिषद में महिलाओं लिंगानुपात 874 है और उत्तर प्रदेश का लिंगानुपात 912 है | सोरों की साक्षरता दर 58.16 % है और उत्तर प्रदेश की औसत साक्षरता दर 67.68% है । सोरों में पुरुष साक्षरता 64.65 % है, जबकि महिला साक्षरता दर 50.73 % है।
सोरों नगर पालिका परिषद में 4611 परिवार रहते हैं, सोरों नगर पालिका परिषद इन्हे पानी और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की आपूर्ति करती है। सोरों नगर पालिका परिषद अपनी सीमा के भीतर सड़कों के निर्माण और उसके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों पर कर लगाने के लिए अधिकृत है।
सोरों एक नजर में
नगर पालिका परिषद सोरों की सेवाएं
नगर पालिका परिषद कासगंज, जनपद कासगंज में स्थित है तथा उसके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की संक्षिप्त जानकारी यहाँ दी गयी है |
जन्म मृत्यु पंजीकरण
जन्म मृत्यु पंजीकरण व जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन सी.आर.एस. पोर्टल से ऑनलाइन जारी किये रहे है |
शिकायत दर्ज करें
जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से या हमारे संपर्क फॉर्म भरकर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है |
जल है अनमोल
जल अनमोल है नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत नगर में जलापूर्ति करती है तथा जलकर जमा करती है |
गृह कर
अपनी सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी आवासों से निश्चित समयावधि के अतंर से गृह कर जमा कराया जाता है |
लाइसेंस
विभिन्न प्रकार के लाइसेंस जारी करना तथा निश्चित समयांतराल पर इन लाइसेंस का नवीनीकरण कराना |
भवन अनुमति
नगर निकाय द्वारा नगरीय के नियोजन हेतु नगरीय क्षेत्र व बार्ड में भवन अनुमति दी जाती है |